रूबिना का खर्च उठाएगा एक एनआरआई
स्लमडॉग मिलिनयर की बाल कलाकार रूबिना अली को उसके पिता द्धारा बेचने की खबरों से आहत होकर एक अप्रवासी भारतीय एआर विनू ने उसका पूरा खर्च उठाने की इच्छा जताई है।
दोहा में बसे एआर विनू रूबिना की स्कूल से लेकर डॉक्टरेट डिग्री तक की पढाई का पूरा खर्चा उठाना चाहते है। पेशे से पेट्रोकेमिकल, तेल और गैस निर्यात का व्यवसाय करने वाले विनू रूबिना और उसके परिवार से मिले।
उन्होने रूबिना के पिता को आर्थिक मदद की पेशकश भी की। विनू अंजुमन इत्तेहाद उल मुस्तकीम नाम के एक स्वयंसेवी संस्था से भी जुड़े हुए है जो ग्रामीण इलाकों मे लोगों को शिक्षित करने का काम करता है।
हाल ही में एक ब्रिटिश टैबलाइड में खबर छपी थी कि रूबिना के पिता रफीक कुरैसी उसे 200000 पाउन्ड में बेचने जा रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











