रूबिना अली के पिता पुलिस हिरासत में
स्लमडॉग मिलिनयर की बाल कलाकार रूबिना अली के पिता रफीक कुरैसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि एक ब्रिटिश अखबार के मुताबिक रफीक ने अपनी बेटी को अरब दम्पति को बेचने की कोशिश की थी।
रफीक पर आरोप है कि उसने रूबिना को 200000 पाउंड में बेचने की कोशिश की है। रफीक की 36 वर्षीय पूर्व पत्नी रिपोर्ट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा ब्रिटिश अखबार के पास इस डील की विडियों रिकार्डिंग भी मौजूद है। पुलिस रफीक से पुछताछ कर रही है।
हालांकि रफीक और रूबिना ने इस बात से इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications











