स्लमडॉग मिलेनियर की रूबीना काम करेंगी ब्रिटिश फिल्म में
ऑस्कर विनर फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकी रुबीना अली अब जल्द ही छोटे बजट वाली ब्रिटिश फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का नाम तो अभी तय नहीं हो सका है लेकिन इस फिल्म को लेकर रूबीना काफी खुश नजर आ रही हैं।
हॉलीवुड के स्टार एंथनी हॉपकिंस भी इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत, इंगलैंड और वेल्स में इस साल के अंत में शुरू कर दी जाएगी। जो कि रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।
यह फिल्म वेल्स के एक ऐसे नागरिक की कहानी है जिसे एक भारतीय लड़की से प्यार हो जाता है। सूत्रों से यह भी खबर मिल रही है कि रग्बी खिलाड़ी रह चुकीं गेविन हेनसन भी इस फिल्म के जरिए अपनी अदाकारी की शुरुआत करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











