सनी कौशल की डांस फिल्म 'भांगड़ा पा ले' के साथ साल 2019 का धमाकेदार अंत!
वर्ष 2019 'आरएसवीपी मूवीज' के लिए बेहद सफ़ल साबित हुआ है। जहां आरएसवीपी ने विकी कौशल की ब्लॉकबस्टर हिट 'उरी' के साथ साल का शानदार आगाज़ किया था, वहीं अब सनी कौशल के साथ साल का धमाकेदार अंत करने के लिए तैयार है। सनी कौशल आरएसवीपी की डांस फिल्म 'भांगड़ा पा ले' में दिखेंगे।
विकी कौशल के छोटे भाई सनी कौशल ने 2016 में कॉमेडी-ड्रामा रोड फिल्म 'सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रैवल्स' में एक केंद्रीय भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वे अक्षय कुमार की फ़िल्म 'गोल्ड' में नज़र आये थे। गोल्ड में अपने शानदार अभिनय के लिए सनी ने काफी तारीफें लूटी थीं।

सनी अब 'आरएसवीपी मूवीज' की डांस फ़िल्म "भांगड़ा पा ले" के साथ दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने के लिए तैयार हैं। जिसे इस साल के अंत में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन करने वाली हैं स्नेहा तौरानी। 'भंगड़ा पा ले' में सनी कौशल के अपोजिट दिखेंगे रुखसार ढ़िल्लौं। रुखसार इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
डांस और म्यूजिक से सजी इस को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, वह इसे पॉपुलर डांस फ्रैंचाइजी बनाना चाहते हैं।रोमांस के साथ साथ फिल्म में वर्तमान और बीते समय की कहानी चलती रहेगी। पंजाब के भंगड़ा के साथ साथ दुनियाभर में फैली पश्चिमी डांस फॉर्म के बीच एक मुकाबला दिखेगा। कोई शक नहीं कि सनी कौशल इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अहम जगह बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











