..................... थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' से नेहा धूपिया का लुक किया रिलीज़ | RSVP Movies unveils the first look of Neha Dhupia as a cop from upcoming thriller A Thursday - Hindi Filmibeat

थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' में पुलिस अफसर बनी हैं नेहा धूपिया, शानदार First Look हुआ रिलीज

आगामी डायरेक्ट-टू-डिजिटल थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' से नेहा धूपिया का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। और कोई शक नहीं कि एक्ट्रेस काफी दमदार दिख रही हैं। बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित और लिखित, यह फिल्म गुरुवार को होने वाली अकल्पनीय घटनाओं पर आधारित है।

आरएसवीपी मूवीज़ और ब्लू मंकी फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर नेहा का लुक साझा करते हुए लिखा, "There's a new cop in town, @nehadhupia as ACP Alvarez in #AThursday. Let the investigation begin! 👩🏻‍✈️💥"

Neha Dhupia

इस फ़िल्म में नेहा एसीपी अल्वारेज़ नामक एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में एक दमदार प्ले स्कूल टीचर, नैना जेयसवाल की कहानी दिखाई गई है जो यामी गौतम द्वारा अभिनीत है। वह 16 बच्चों को बंधक बना लेती है। पहली बार यामी को एक ग्रे किरदार में दिखाते हुए, नेहा फ़िल्म में पुलिस वाले की भूमिका में दिखाई देंगी।

ए थर्सडे के निर्माता, रोनी स्क्रूवाला आरएसवीपी के तहत ए थर्सडे का निर्माण करेंगे। वह हमेशा नई स्क्रिप्ट और प्रतिभाओं की तलाश में रहते हैं। इस दिलचस्प थ्रिलर में नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी, माया सराओ जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें यामी गौतम प्रमुख भूमिका में हैं।

आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित ए थर्सडे, 2021 में डिजिटल रूप से रिलीज़ होगी जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X