..................... यामी गौतम अभिनीत डिजिटल फ़िल्म "ए थर्सडे" की घोषणा | RSVP announced Yami Gautam next film A Thursday, direct to digital release - Hindi Filmibeat

यामी गौतम की अगली फ़िल्म 'ए थर्सडे' की घोषणा - 2021 में सीधे डिजिटल पर होगी रिलीज

यामी गौतम की अगली फिल्म की घोषणा की गई है। बेहज़ाद खंबाटा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'ए थर्सडे' में यामी गौतम मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। वह नैना जैसवाल की भूमिका निभा रही हैं, जो एक बुद्धिमान प्लेस्कूल शिक्षक है, लेकिन गुरुवार को एक स्कूल में 16 बच्चों को बंधक बनाकर वह सभी को स्तब्ध कर देती हैं।

घटनाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और जनता व मीडिया उसकी जघन्य कृत्य के संभावित कारण पर सवाल उठाते हुए उसे पूरी तरह से तोड़ देती है। या फिर वहां आंखों को धोखा देने वाली कोई घटना घटी थी? उस दिन यानि 'ए थर्सडे' को अब पहले जैसा कुछ भी नहीं होगा।

Yami Gautam

फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित यामी ने कहा, "ए थर्सडे उन स्क्रिप्ट्स में से एक है जिन्हें आप ठुकरा नहीं सकते। बेहज़ाद ने किसी भी महिला नायक के लिए सबसे मजबूत पात्रों में से एक लिखा है। मेरा किरदार नैना उग्र और प्यारी दोनों है। आरएसवीपी और मेरे बीच काम का एक अच्छा रिश्ता रहा है और मैं उनके साथ फिर से वापसी करना का इंतजार कर रही हूं।"

वहीं प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला कहते हैं, "आरएसवीपी में, मैं लगातार नई प्रतिभाओं और स्क्रिप्ट्स को वापस लाने की कोशिश कर रहा हूं जो सीमाओं को आगे बढ़ाती हैं। यह उन शानदार ढंग से लिखी गयी थ्रिलर्स में से एक है, जो न केवल आपको सीट के किनारे पर पहुंचा देगी, बल्कि इसके अंत में आपके जहन में समाज के बारे में कई बातों पर सवाल भी खड़े हो जाएंगे। यामी एक अभूतपूर्व कलाकार हैं और उन्हें एक ग्रे अवतार में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। यह 2021 के लिए हमारी डायरेक्ट-टू- डिजिटल फिल्मों का हिस्सा है।"

निर्देशक बेहज़ाद खंबाटा कहते हैं, "मैं रोनी व आरएसवीपी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक है। इस स्क्रिप्ट को लिखते समय मेरे मन में हमेशा यामी थी क्योंकि मैंने कभी भी उन्हें इस तरह का क्रेज़ी किरदार निभाते हुए नहीं देखा है। जब यामी इस फिल्म को करने के लिए राजी हुई तो मैं रोमांचित हो गया था। मैं फिल्म के सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।"

आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित "ए थर्सडे" 2021 में डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X