'आखिरी सवाल' में सामने आएगा RSS का सच, जो अब तक था छुपा! खुलेंगे अब सारे राज

RSS 100 years film: देश के बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपनी 100वीं सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर फिल्म निर्माता निखिल नंदा ने एक नई हिंदी फिल्म "आखिरी सवाल" बनाने का फैसला किया है। यह फिल्म RSS के 100 साल के सफर को दिखाएगी।
आरएसएस की शुरुआत और काम
आरएसएस की शुरुआत 1925 में हुई थी। पहले यह संगठन लोगों के अच्छे कैरेक्टर बनाने पर काम करता था। धीरे-धीरे यह देश की सेवा, आपदा में मदद और समाज सेवा में भी आगे बढ़ा। कई बार इस पर रोक लगी, लेकिन यह ऑर्गनाइजेशन मजबूत होकर फिर सामने आया। आज इसकी ब्रांच भारत और कई दूसरे देशों में काम कर रही हैं।
फिल्म में क्या दिखाया जाएगा?
फिल्म "आखिरी सवाल" बताएगी कि RSS असल में क्या है? मुश्किलों के बाद भी यह कैसे बढ़ता रहा? और पुराने तरीके और नए भारत के बीच कैसी समझ बनाई? फिल्म का डायरेक्शन अभिजीत मोहन वरंग कर रहे हैं। कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। निखिल नंदा और उज्ज्वल आनंद प्रोड्यूसर हैं और दीपक सिंह को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में पुराने वीडियो और संघ के लोगों की बातें भी दिखेंगी।
निखिल नंदा कहते हैं- 'यह फिल्म उन सवालों के जवाब है जो लोग आरएसएस को लेकर पूछते हैं। हमने नागपुर से लेकर विदेशों तक संघ की ताकत को दिखाया है।'
फिल्म कब रिलीज होगी?
फिल्म अप्रैल 2026 में इंडिया के सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि चर्चा का विषय बनेगी। इसमें संघ की शाखाएं, उनकी मदद के काम और उनके खास पलों को दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस महीने देश के कई शहरों में शुरू होगी और इसका ग्लोबल प्रीमियर 2026 के शुरुआती महीने में होगा।


Click it and Unblock the Notifications











