बोल बच्चन बिका 94 करोड़ में

Ajay Devgan
अजय देवगन और अभिषेक की आने वाली फिल्म 'बोल बच्चन' फिल्म के वर्ल्ड थिएट्रिकल राइट्स 94 करोड़ रुपए में बिक गए हैं। इस तरह से बॉलीवुड में अजय देवगन अब ऐसे स्टार बन चुके हैं जिनकी फिल्म को इतनी बड़ी रकम मिली है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इस फिल्म के लिए 53 करोड़ रुपये की डील होने वाली थी, जो कि किसी वजह से नहीं हो सकी थी। इसके चलते अजय काफी परेशान भी हो गये थे। लेकिन अब फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ हुई डील की वजह से उन्हें 41 करोड़ का फायदा हुआ है।

अजय देवगन की किसी फिल्म को अभी तक इतनी मोटी रकम नहीं मिली है। अजय और रोहित शेट्टी के कॉम्बिनेशन की वजह से ही इस फिल्म के राइट्स आसमान छू रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ अभिषेक बच्चन ने भी काम किया है। इसी फिल्म में अभिषेक को चोट भी लगी थी।

वैसे यह बात तो तय है कि अगर अजय इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो वह जल्द ही बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स को भी टक्कर देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X