25 करोड़ रूपये में बना शोले का 3डी संस्करण
साल 1975 की सुपरहिट फिल्म शोले के निर्माता-निर्दशेक रमेश सिप्पी ने थे जिन्होंने धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, हेमामालिनी, संजीव कपूर, जया भादुड़ी और अमजद खान के साथ फिल्मी कैनवस पर ऐसी फिल्म पेश की जिसने इतिहास तो रचा ही है आज की जनरेशन की फेवरट फिल्म है। खुद रमेश सिप्पी से दोबारा इस तरह की फिल्म नहीं बनीं जिसकी बातें वह हमेशा करते हैं।
पेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष जयंतीलाल गडा ने आगे कहा, "शोले से मुझे बेहद लगाव है।इसलिए मैंने इसके 3डी फार्मेट के बारे में सोचा, उन्होंने बताया कि 1975 में जब यह फिल्म रिलीज हुई, तो उसके संवादों को टिकट बेचने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, और पांच वर्षो तक यह फिल्म हाउसफुल चली। मैंने 1995 से लेकर अब तक शोले से जुड़े कई अधिकार खरीद लिए हैं।"
खैर देखते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने भी शोले की रीमेक बनाने की कोशिश की थी जो कि औंधे मुंह गिर गयी थी देखते हैं कि 25 करोड़ के 3डी संस्करण को दर्शकों का क्या रिस्पांस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications












