आरआरआर ने कर डाली सबसे बड़ी डील, 5 विदेशी भाषाओं में रिलीज और भी बहुत कुछ, ऐलान!
एसएस राजामौली की धमाकेदार फिल्म आरआरआर को लेकर जिस तरह से खबरें सामने आ रहीं हैं वो काफी ज्यादा चौकाने वाली हैँ। अब कुछ ऐसा ऐलान हुआ है जो कि फैंस को उछलने पर मजबूर करने वाला है। दो बड़े ऐलान आज आधिकारिक तौर पर किए हैँ। पहला ये हैं कि रामचरण, जूनियर एनटीआर और अजय देवगन की ये फिल्म भारतीय भाषाओं को अलावा विदेशी भाषाओं में भी रिलीज होंगी।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श लिखते हैं कि.. 'हिंदी, तेलुगू, तमिल मलयालम और कन्नड़ के अलावा आरआरआर विदेशी भाषाओं में भी रिलीज होगी। ये भाषाएं हैं.. अंग्रेजी, स्पेनिश, कोरियन, टर्किश और पुर्तुगीस। इसके अलावा इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदें हैं।'

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स के अलावा इस फिल्म का डिजिटल पार्टनर जी5 भी है जिसमें राधे रिलीज की गई थी। इस फिल्म से दूसरा ऐलान ये हुआ है कि फिल्म कब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

रण आदर्श लिखते हैं
तरण आदर्श लिखते हैं कि.. '#PEN ने करीब 10 भाषाओं में फिल्म के डिजिटल राइट्स एक शानदार अमाउंट में बेचे हैं।

डिजिटल प्लेटफार्म
ये फिल्म डिजिटल प्लेटफार्म पर थिएटर रिलीज के 170 से 100 दिन के बाद रिलीज होगी। ये इंड्स्ट्री की सबसे बड़ी डील में से एक है।'

फिल्म का इंतजार
तरण आदर्श का ये ट्वीट काफी ज्यादा चर्चा में है और फैंस इसपर लगातार रिएक्ट करते हुए फिल्म का इंतजार कर रहे हैँ।

आलिया भट्ट
गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं जो कि काफी शानदार अदाकारा है।

बाहुबली निर्देशक
आरआरआर की बात करें तो ये काफी बड़ी फिल्म होने वाली है और बाहुबली निर्देशक का नाम ही इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर कराने के लिए काफी है।

रिलीज डेट का ऐलान
देखना ये है कि कोरोना काल के बाद इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कब किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications