..................... RRR will not release on October 13, new release date will be announced soon | 13 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी RRR, जल्द होगी नई रिलीज डेट की घोषणा - Hindi Filmibeat

13 अक्टूबर को रिलीज नहीं होगी RRR, जल्द होगी नई रिलीज डेट की घोषणा

डायरेक्टर एमएस राजामौली की फ़िल्म RRR का इस साल बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। इस फ़िल्म का इंतज़ार कर रहे फ़ैन्स के लिए एक और मायूस करने वाली ख़बर है। RRR फ़िल्म के मेकर्स ने फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर कहा है कि इसे अभी रिलीज़ को पोस्टपोन्ड किया जा रहा है। यानी राम चरन, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट जैसे मल्टी स्टार्र फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज़ नहीं होगी।

फ़िल्ममेकर्स की ओर से यह जानकारी फ़िल्म के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से शेयर की गई है। इस एनाउंसमेंट में कहा गया है कि फ़िल्म की पोस्ट प्रोडक्शन का काम अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। फ़िल्म के रिलीज़ को पोस्टपोन किया जा रहा है। अटकलें लगाी जा रही हैं कि RRR फिल्म को जनवरी 2022 तक रिलीज किया जाएगा। हालांकि अभी रिलीज को लेकर कोई भी जानकारी ऑफिशियल नहीं है।

RRR

माना जा रहा है कि फ़िल्ममेकर्स ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि देश के अधिकतर हिस्सों में सिनेमाघर अभी भी बंद हैं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर सिनेमाघर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले गए हैं। जब सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खोल दिए जाएंगे तो RRR फिल्म बॉक्स ऑफिस को फिर से रिवाइव करने में मददगार होंगे।

सूत्रों की माने तो एसएसएस राजामौली को छोड़कर सभी इस फ़िल्म के OTT रिलीज़ को लेकर अपनी सहमति दे चुके हैं। हालाँकि राजमौली का मानना है इस फ़िल्म को पहले थेयटर में रिलीज़ किया जाए।

Read more about: rrr आरआरआर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X