आरआरआर अब 7 जनवरी को नहीं होगी रिलीज, राजामौली को फिर लगा बड़ा झटका, फैंस निराश!
बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और ये फिल्म 7 जनवरी को थिएटर्स में आने वाली थी। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है और उससे फैंस का दिल दुखने वाला है। दरअसल इस फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर से टाला जा रहा है। जी हां, फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है और ये फैसला फिल्ममेकर्स के द्वारा इसलिए लिया गया है,
क्योंकि देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ चुका है। इसके चलते दिल्ली में सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।

इससे पहले भी फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म का प्रमोशन लंबे समय से चल रहा था और इसको लेकर मेकर्स किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते थे। कोरोना वायरस और ऑमिक्रॉन ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 के कलेक्शन पर भी जोर का झटका दिया है।

पैन इंडिया फिल्म है
ये फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है और साउथ के साथ साथ हर भाषा के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसके पहले भी कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज टल चुकी है।

गाने भी सुपरहिट हो चुके हैं
इसके पहले फिल्म के गाने भी सुपरहिट हो चुके हैं और नाचो नाचो गाना पूरे देश में काफी पसंद किया गया है। आरआरआर को लेकर सभी सितारे सलमान खान के शो बिग बॉस के सेट पर आए थे।

रामचरण और एनटीआर
एसएस राजामौली की फिल्म में रामचरण और एनटीआर पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। इसके पहले दोनों ने किसी प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया है।

आलिया भट्ट और अजय देवगन
आलिया भट्ट और अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। आलिया भट्ट का किरदार बड़ा है लेकिन अजय देवगन कुछ समय के लिए पर्दे पर नजर आए थे।

रिलीज डेट टल चुकी है
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट टल चुकी है लेकिन ये फिल्म अब कब रिलीज होगी इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस फिल्म का प्रमोशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications