आलिया भट्ट VS रणबीर कपूर- 2020 में होगा धमाकेदार बिग बजट फिल्मों का क्लैश?
बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी अगली फिल्म RRR की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखेंगे। यह फिल्म 30 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। बता दें, इसी दिन रणबीर कपूर की बिग बजट फिल्म 'शमशेरा' भी रिलीज होने वाली है। यानि की बॉक्स ऑफिस पर होगी आलिया और रणबीर की भिड़ंत।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शमशेरा यशराज बैनर की बिग बजट फिल्म है। जिनमें रणबीर के साथ संजय दत्त और वाणी कपूर फाइनल हैं। हालांकि इस फिल्म की अब तक सिर्फ कुछ ही दिनों की शूटिंग हो पाई है। लंबे समय से यह फिल्म रुकी हुई है क्योंकि रणबीर कपूर और संजय दत्त दोनों ही फिलहाल अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं।

शमशेरा 18वीं सदी की कहानी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर डाकू बने नजर आ रहे हैं। जबकि संजय दत्त बतौर विलेन नजर आएंगे। फिल्म का बजट काफी ज्यादा रखा गया है। वहीं, राजामौली की RRR भी 350 करोड़ के भारी भरकम पर बन रही है। फिल्म में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार्स हैं।
इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत 10 अलग अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 1920s की कहानी होगी, जहां दो राजाओं के बीच के जंग को दिखाया जाएगा। कोई शक नहीं कि बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद.. आज भारत का हर कलाकार राजामौली की फिल्मों से जुड़ना चाहता है। आलिया भट्ट और अजय देवगन भी इस प्रोजेक्ट से जुड़कर बेहद उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications