आरआरआर टीज़र रिव्यू: राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन की पॉवरफुल झलक, राजामौली जीतेंगे दिल
निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' को लेकर क्रेज अपने चरम पर है। फिल्म की पहली झलक/टीजर के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। 1 नवंबर को टीजर लोगों के सामने आने वाला है। लेकिन उससे पहले फिल्म की टीम ने मुंबई में मीडिया को एक खास इवेंट के दौरान इस टीजर की झलक दिखा दी है।
फिल्मीबीट ने भी टीजर देख लिया है, और कहना गलत नहीं होगा कि, ये टीजर एसएस राजामौली की आने वाली असाधारण और पॉवरफुल फिल्म का संकेत देती है। फैंस को इस टीजर में सभी मुख्य कलाकारों की झलक दिखने को मिलेगी, जो भी बेहद दमदार है।

टीजर की आधिकारिक रिलीज से पहले ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। लेकिन बता दें, यह टीजर राजामौली की फिल्मों के फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरने वाली है।
हर किरदार की झलक के साथ साथ बैकग्राउंड स्कोर और वीएफएक्स कमाल का है। साथ ही ग्रैंड सेट्स की झलक भी दिखाई गई है।


Click it and Unblock the Notifications