RRR की टीम ने अजय देवगन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बताया क्यों नहीं कर पाए फर्स्ट लुक रिलीज

सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जहां फैंस उन्हें रात से ही ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड परिवार भी सोशल मीडिया के जरीए ही शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर राजामौली की फिल्म आरआरआर की टीम ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है और साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा है।

आरआरआर की टीम लिखती है, "दिलदार शख्स अजय देवगन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! सर, टीम RRRMovie में आपका शामिल होना सौभाग्य की बात है। आपके साथ पहले शेड्यूल पर काम करना एक अविस्मरणीय अनुभव था और हमें उम्मीद है कि यह आपके लिए भी यह अच्छा अनुभव रहा होगा। आशा करते है कि आपका आने वाला साल अभूतपूर्व रहे। :) "

Ajay Devgn

टीम ने आगे साझा करते हुए लिखा, "हम अजय देवगन सर के जन्मदिन पर वीडियो और उनके पहले लुक रिलीज़ के साथ आपको ट्रीट देना चाहते थे, लेकिन हालिया स्थिति के कारण इसके म्यूजिक और डीआई पर काम पूरा नहीं हो पाया। लॉकडाउन खत्म हो जाने के बाद हम आपको हर अपडेट से जोड़े रखेंगे। बने रहें।"

51 के हुए सुपरस्टार अजय देवगन- जानें बॉलीवुड के सिंघम की 51 खास बातें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X