Oscar के लिए नंगे पैर रवाना हुए ये सुपरस्टार, एयरपोर्ट पर देखते रह गए लोग, Video हुआ वायरल

Ram Charan

साउथ के सुपरस्टार रामचरण इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रामचरण मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। दरअसल, रामचरण ऑस्कर अवार्ड समारोह के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन, इस वीडियो की जो सबसे खास बात है वो ये है कि वीडियो में रामचरण नंगे पैर नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर इतने बड़े सुपरस्टार होकर भी वो नंगे पैर क्यों हैं।

रामचरण अयप्पा स्वामी के भक्त हैं और उनकी पूजा करते हैं। रामचरण अयप्पा स्वामी का 41 दिनों का व्रत भी रखते हैं और वो इस दौरान नंगे पैर ही रहते हैं। रामचरण का यह वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनके फैन ने इंस्टाग्राम हैंडल (alwaysramcharan_official_) पर शेयर किया है। लोग जमकर रामचरण के इस पोस्ट पर लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं।

रामचरण एयरपोर्ट पर काला कुर्ता, काला पजामा और साथ ही काले रंग का स्टोल हाथ में लिए नजर आए। बता दें कि, रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया था। फिल्म में दोनों के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिका में थे।

फिल्म का डंका दुनिया भर में बजा है। फिल्म का गाना 'नाटू नाटू' खासकर बेहद पॉपुलर हुआ है। फिल्म के गानों को भी सिर्फ देश नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया गया है। इस गाने के सिग्नेचर स्टेप भी करते कई लोग नजर आए। यहां तक कि, कुछ दिनों पहले एक इवेंट में आनंद महिंद्रा भी रामचरण के साथ 'नाटू नाटू' का सिग्नेचर स्टेप करने की कोशिश करते दिखे थे।

एमएम कीरावानी के द्वारा रचित इस गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में 'द बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में भी जीत हासिल की है। अब उम्मीद की जा रही है कि 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में 'ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट इस गाने को ऑस्कर से नवाजा जाएगा। अब इंतजार है कि दर्शक अगर आरआरआर ऑस्कर जीतती है तो जैसा कि रामचरण ने कहा है कि अगर वो ऑस्कर जीतते हैं तो जूनियर एनटीआर स्टेज पर 'नाटू नाटू' पर डांस करेंगे।

Read more about: rrr ram charan oscar 2023 movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X