हिंदी फिल्में करना चाहते हैं RRR स्टार जूनियर एनटीआर, बताए अपने दो पसंदीदा निर्देशकों का नाम
हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया मैग्नम ओपस RRR बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। जहां फैंस एसएस राजामौली की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं रामचरण और जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग में भी गजब की वृद्धि हुई है।
फिल्म में भीम का किरदार निभाने वाले दमदार अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने आप में एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके साथ काम करने के लिए हर फिल्म निर्माता उत्सुक रहते हैं। लेकिन अभिनेता ने हाल ही में एक हिंदी फिल्म करने की इच्छा जताई है।

एक लीडिंग फिल्म पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं एक प्रॉपर हिंदी फिल्म में काम करना पसंद करूंगा। भाषाएं अलग हैं लेकिन कोर इमोशन्स और ड्रामा कभी नही बदलते।"
जब पसंदीदा निर्देशकों के बारे में पूछा गया, तब उसके जवाब में RRR अभिनेता ने कहा, "बहुत सारे हैं, लेकिन मुझे राजकुमार हिरानी सर की फिल्में पसंद हैं। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं हैं, जो समाज का आईना हैं। मुझे संजय लीला भंसाली की फिल्में भी पसंद हैं। उनमे मजबूत किरदार होते हैं। जिस तरह से वह फिल्में बनाते हैं, वह बहुत शानदार, बड़े कैनवास की फिल्में होती हैं। मुझे उनकी फिल्में भी पसंद हैं।"
गौरतलब है कि अब जबकि क्षेत्रीय सिनेमा के बीच दूरियां मिट रही हैं और पैन इंडिया फिल्मों का दौर शुरु हो चुका है, उम्मीद है कि आने वाले समय में जूनियर एनटीआर जैसे शानदार अभिनेता को हम दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली की फिल्मों में देंखे।


Click it and Unblock the Notifications











