..................... RRR Star Ajay Devgn remembering his Father and Teacher Veeru devgn on Guru Purnima! गुरु पूर्णिमा पर पिता को याद कर भावुक हुए आरआरआर स्टार अजय देवगन! - Hindi Filmibeat

गुरु पूर्णिमा पर पिता को याद कर भावुक हुए अजय देवगन, आरआरआर स्टार ने लिख डाली ये बात!

सुपरस्टार अजय देवगन के बारे में सभी जानते हैं कि वो अपने पिता वीरू देवगन के काफी करीब थे और उनको बनाने में उनके पिता का ही हाथ है। वीरू देवगन जाने माने एक्शन डायरेक्टर थे और उन्होने कई फिल्मों में एक्शन डायरेक्ट किया है। इस समय अजय देवगन ने उनकी याद में एक पोस्ट किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल आज गुरु पूर्णिमा है और इस मौके पर उन्होने अपने पिता के लिए कुछ लाइन्स लिखी हैं।

दरअसल अजय देवगन अपने पिता को ही अपना गुरु मानते थे। अजय देवगन ने लिखा है कि.. 'मैं अपने पिता और गुरु वीरू देवगन को इस शुभ दिन पर सलाम करता हूं।

ajay devgn, अजय देवगन

मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि अपने जीवन और करियर का पाठ उनसे सीखा है। एक मूल्यवान उपहार जिसे मैं सम्मान के बिल्ले की तरह अपने साथ रखता हूं।'

पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है

पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है

अजय देवगन का ये पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनको एक अच्छा एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छा बेटा होने के लिए बधाई दे रहे हैँ। आज के दिन की बात करें तो गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को होता है।

गुरुओं को भी इस दिन विश करते हैं

गुरुओं को भी इस दिन विश करते हैं

आज के दिन लोग मंदिरों में देवों के गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। लोग अपने गुरुओं को भी इस दिन विश करते हैं। हम जिसको भी गुरु मानते हैं उनको इस दिन बधाई देते हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर अजय देवगन इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। भुज द प्राइड ऑफ इंडिया काफी जल्दी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और पसंद किया जा रहा है।

 पैन इंडिया फिल्म आरआरआर

पैन इंडिया फिल्म आरआरआर

इसके अलावा अजय देवगन पैन इंडिया फिल्म आरआरआर का हिस्सा बनने जा रहे हैं और ये फिल्म बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म काफी बड़े पैमाने पर बन रही है।

 इंड्स्ट्री और फैंस से काफी प्यार मिला है

इंड्स्ट्री और फैंस से काफी प्यार मिला है

अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जिनको इंड्स्ट्री और फैंस से काफी प्यार मिला है। उनकी दीवानगी काफी ज्यादा है और संजीदा रोल उनपर जंचते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X