RRR- जन्मदिन पर रिलीज हुआ राम चरण का धमाकेदार लुक- देखकर हिल जाएंगे आप
एसएस राजामौली की शानदार फिल्म आरआरआर की चर्चा काफी तेज है और हाल ही में इस फिल्म के धमाकेदार मोशन पोस्टर ने रिलीज होकर काफी ज्यादा चौंका दिया था। इस फिल्म से आज सुपरस्टार राम चरण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। गौरतलब है कि रामचरण का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उनके फैंस को फिल्ममेकर्स ने ये तोहफा दिया है। इस फर्स्ट लुक को एक शानदार टीजर के सहारे रिलीज किया गया। राम चरण का नाम इस फिल्म में भीम रामाराजू होने वाला है।
इस फर्स्ट लुक के सामने आते ही ये काफी तेजी से वायरल हो रहा है और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। राम चरण साउथ के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और लोग उनकी एक झलक के लिए कुछ भी कर देते हैं।

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें.. राम चरण के अलावा जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट और डेजी जोनस लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस धमाकेदार फिल्म को लगभग 400 करोड़ रुपए के बजट में बनाया जा रहा है।
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और अजय के इस साथ डेब्यू फिल्म आरआरआर का नाम रघुपति राघव राजाराम है। गौरतलब है कि एसएस राजामौली कितने शानदार निर्देशक हैं ये तो सभी ने फिल्म बाहुबली में देख लिया है।
लोगों का कहना है कि ये फिल्म जब रिलीज होगी तो बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिलहाल ऐसा होता है या नहीं वो तो समय बताएगा। आप देखिए फर्स्ट लुक टीजर...


Click it and Unblock the Notifications