..................... RRR nominated in this category in golden globe awards, Fans can not keep calm after this update। गोल्डन ग्लोब अवार्ड की इस कैटगरी में नॉमिनेट हुई आरआरआर, एक्साइटेड हुए फैंस - Hindi Filmibeat

Golden Globe Award की इस कैटगरी में नॉमिनेट हुई RRR, विदेश में बजा फिल्म का डंका

RRR

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'आरआरआर' फिल्म का विदेशों में भी जलवा कायम है। फिल्म को गैर अंग्रेजी भाषा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन' (एचएफपीए) ने सोमवार शाम 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स' के आधिकारिक ट्विटर पेज पर इस बारे में जानकारी दी है। जाहिर है सोशल मीडिया पर यह फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में छा गई है।

गैर अंग्रेजी भाषा श्रेणी में 'आरआरआर' के सामने कई और भी शानदार फिल्में हैं। इस श्रेणी में आरआरआर के अलावा कोरियन फिल्म 'डिसिजन टू लीव', जर्मन फिल्म 'ऑल क्वाइट ऑन वेस्टर्न फ्रंट', अर्जेंटीना की फिल्म 'अर्जेंटीना 1985' और फ्रांसीसी-डच फिल्म 'क्लोज़' भी शामिल है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बाजी मार ले जाती है।

बता दें कि इसके अलावा आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' को भी 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' कैटेगरी में जगह मिली है। इसके बारे में भी ट्विटर पर ही जानकारी दी गई है जिसे आरआरआर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रीट्वीट किया गया है।

कब होगा गोल्डन ग्लोब

कब होगा गोल्डन ग्लोब

बता दें कि, गोल्डन ग्लोब अवार्ड का आयोजन 10 फरवरी 2023 के दिन होगा। वहीं, भारत के समय के हिसाब से 11 जनवरी को इस समारोह का आयोजन होगा। फिल्म के नॉमिनेशन से जुड़ी इस खबर के बारे में जानकर फैंस भी हैरान हैं।

आरआरआर ने की थी बंपर कमाई

आरआरआर ने की थी बंपर कमाई

बता दें कि इसी आरआरआर इसी साल मार्च में फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में दो क्रांतिकारियों की कहानी को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म को हिंदी में भी काफी पसंद किया गया है।

कब रिलीज हुई थी फिल्म

कब रिलीज हुई थी फिल्म

यह फिल्म इसी साल 25 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दुनिया भर के कई फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म को पसंद किया था और एसएस राजामौली के निर्देशन की तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X