Oscar 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ RRR का 'नाटू नाटू' गाना, ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में हुआ चयन

RRR

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का डंका दुनिया भर में बज रहा है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद अब फिल्म को ऑस्कर के नॉमिनेशन में भी जगह मिली है। मंगलवार को 95वें ऑस्कर अवार्ड के नॉमिनेशन में घोषणा की गई है कि फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' को ऑरिजिनल सॉन्ग कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है। फिल्म ने ऑस्कर में नॉमिनेट होने के बाद एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

आरआरआर के इस गाने को संगीत एमएम किरवानी ने दिया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एलिसन विलियम्स और रिज अहमद ने नॉमिनेशन का ऐलान किया और भारतीय सिने प्रेमियों के बीच खुशी की लहर छा गई है। इस गाने का संगीत एमएम किरवानी ने दिया है। एक बार फिर यह फिल्म सोशल मीडिया पर छा गया है।

इसके पहले भी यह गाना दुनिया भर में तहलका मचा चुकी है। आरआरआर ने 28वें क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और नाटू नाटू को बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड मिल चुका है। 'नाटू नाटू' गाना रिलीज के साथ ही पॉपुलर हुआ था और दर्शकों की पहली पसंद बन गया था।

राम चरण ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण ने भी इस खबर पर रिएक्ट किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है- क्या खूबसूरत खबर है। वास्तव में ऑस्कर के लिए 'नाटू नाटू' को नॉमिनेट होते देखना एक सम्मान की बात है। हमारे और भारत के लिए एक और बहुत गर्व का क्षण। @MMKeeravaani गारु, @SSRajamouli गारु, मेरे भाई @tarak9999 और RRR की पूरी टीम।'

जूनियर एनटीआर ने कहा..
वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है- बधाई हो @MMKeeravaani गारू व @boselyricist गारु एक और अच्छी तरह से लायक और स्मारकीय उपलब्धि हासिल करने के लिए..
यह गीत हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखेगा।'

प्रेम रक्षित ने किया कोरियोग्राफ
इस गाने को कोरियोग्राफ प्रेम रक्षित ने किया है। प्रेम रक्षित ने एक इंटरव्यू में कहा था- एक स्टार के साथ काम करना आसान नहीं होता है, और इस गाने में दो स्टार को एक ही एनर्जी और एक ही स्टाइल में ढाल और भी बड़ा चैलेंज था। इस गाने को कोरियोग्राफ करने में प्रेम रक्षित को दो महीने लग गए थे।

Read more about: rrr oscars 2023 ss rajamouli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X