RRR में अजय देवगन - आलिया भट्ट के रोल पर राजामौली का खुलासा- धोखा नहीं देना मुझे, टूटेगा फैंस का दिल
बाहुबली फेम निर्देशक राजामौली की आगामी फिल्म आरआरआर RRR जनवरी 2021 के पहले सप्ताह में रिलीज हो रही है। रामचरण और जूनियर एनटीआर के साथ राजामौली ने अपनी इस लार्जर देन लाइफ कहानी में हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट को भी शामिल किया है।
7 जनवरी 2021 को रिलीज हो रही RRR में आलिया भट्ट और अजय देवगन की कास्टिंग क्यों की गई, इस पर राजामौली ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में जवाब दिया है। कई रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हिंदी दर्शकों को सिनेमा तक बड़ी संख्या में लाने के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट की आरआरआर में कास्टिंग की गई है राजामौली ने इस तरह की खबर को गलत करार देते हुए यह बताया है कि अजय देवगन और आलिया भट्ट को आरआरआर में लेने की वजह कहानी की जरूरत रही है।

आरआरआर में आलिया भट्ट सीता की भूमिका निभा रही हैं। अजय देवगन का किरदार भी फिल्म की कहानी की मजबूत कड़ी है। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में एसएस राजामौली ने अजय देवगन और आलिया भट्ट की आरआरआर में जगह बताते हुए कहा कि कोई किरदार उसकी लंबाई पर आधारित नहीं हो सकता।

राजामौली ने बोला अजय देवगन कहानी की आत्मा हैं
राजामौली ने बोला कि आलिया भट्ट और अजय देवगन की भूमिका RRR में बहुत महत्वपूर्ण है। आरआरआर को एक शरीर के तौर पर देखते हैं। इस फिल्म में अजय देवगन का किरदार इस शरीर की आत्मा है। फिल्म में दो किरदार, दो पावर हाउस हैं। दोनों को बैलेंस करने का काम आलिया भट्ट का किरदार सीता करती हैं। सीता के पास क्षमता और ताकत है। दोनों का फिल्म में कैमियो है। मैं दर्शकों को इसके बारे में धोखा नहीं देने वाला हूं।

राजामौली - दर्शकों के साथ धोखा नहीं कर सकता
जब राजामौली से यह सवाल पूछा गया कि क्या हिंदी दर्शकों को सिनेमा तक लाने के लिए अजय देवगन और आलिया भट्ट की कास्टिंग की गई है। तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं, ऐसा नहीं है। जब मैंने मक्खी और बाहुबली बनाई तो मैंने कभी पैसों के लिए अन्य भाषाओं के कलाकारों की तलाश नहीं की। मैंने हमेशा किरदार के हिसाब एक्टरों को कास्ट किया है। बता दें कि अजय देवगन और आलिया भट्ट के सिर्फ कैमियो से फैंस का जरूर दिल टूटेगा। दोनों कहानी के बीच में कुछ समय के लिए नजर आयेंगे।

जूनियर एनटीआर और रामचरण RRR की जान
आपको बता दें कि आलिया भट्ट आरआरआर से अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने RRR फिल्म में तेलुगू सीखकर अपना डायलॅाग बोला है। गौरतलब है कि आरआरआर एक्शन से लबरेज फिल्म है। यह लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू की कहानी है। जूनियर एनटीआर और रामचरण यह दोनों भूमिका निभा रहे है।

400 करोड़ के बजट की RRR
400 करोड़ से अधिक बजट के साथ बनाई गई RRR को सुपरहिट होने के लिए 400 करोड़ से अधिक की कमाई करनी होगी। बताया जा रहा है कि रिलीज से पहले फिल्म ने 900 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। RRR फिल्म के राइट्स को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा गया है।


Click it and Unblock the Notifications