RRR की बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ कमाई, राम चरण की दरियादिली बांटे लाखों सोने के सिक्के
निर्देशक राजामौली की आरआरआर RRR ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिपोर्ट अनुसार रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर तकरीबन 900 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। ऐसे में आरआरआर के मुख्य अभिनेता रामचरण ने सोने के सिक्के बांट दिए हैं।
रामचरण ने फिल्म की बंपर सफलता से खुश होकर क्रू सदस्यों को सोने के सिक्के तोहफे में दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार रामचरण ने आरआरआर फिल्म के पूरे यूनिट में सोने के सिक्के तोहफे के तौर पर खुश होकर दिए हैं।

मिली जानकारी अनुसार रामचरण ने आरआरआर फिल्म के सभी तकनीशियनों को 18 लाख रुपए सोने के सिक्के गिफ्ट किए हैं। आरआरआर फिल्म के यूनिट में सदस्यों की गिनती 35 है। ऐसे में रामचरण ने 11.6 ग3ाम के वजन का सोने का सिक्का एक साथ बनवाकर गिफ्ट किया है।

ऐसा दिखता है सोने का सिक्का
इसके साथ रामचरण ने अपनी दरियादिली को यहीं तक सीमित नहीं रखा है। उन्होंने क्रू के सभी सदस्यों को खाने पर भी बुलाया है। साथ ही सभी के साथ तस्वीरें और उन्हें सोने के सिक्के खुद अपने हाथों से दिए हैं। इस सिक्के पर एक तरफ रामचरण का नाम है तो दूसरी तरफ आरआरआर लिखा हुआ है।

RRR की बाॅक्स आफिस कमाई
आपको बता दें कि RRR की बाॅक्स आफिस कमाई केवल अन्य भाषाओं में नहीं बल्कि हिंदी वर्जन में भी छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। आरआरआर के हिंदी रिलीज ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 200 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है।

आरआरआर 10 दिन में 900 करोड़
रामचरण के इस कदम को लेकर उनके फैंस तारीफ करते हुए उन्हें सोने के दिल वाला इंसान बता रहे हैं। रामचरण से पहले प्रभास ने भी फिल्म का काम खत्म होने पर पूरी टीम को घड़ी तोहफे में दी थी। गौरतलब है कि राजामौली की आरआरआर 10 दिन में 900 करोड़ कमा चुकी है।

तोड़ा रजनीकांत का रिकॅार्ड
यहां तक कि इस फिल्म ने रजनीकांत की फिल्म 2.0 का लाइफटाइम कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आरआरआर ने विश्व स्तर के बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications