आर आर आर का जादू बरकरार, कोमुरम भीमुडू में जूनियर एनटीआर ने किया इमोशनल, पढ़िए ट्वीट्स

एसएस राजामौली की RRR बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों पर भी अपना जादू बिखेर रही है। यह फिल्म एक फुल टाइम एंटरटेनर है और अब इसके साथ एक और इमोशन जुड़ गया है जो फिल्म के गाने 'कोमुराम भीमुडो' के जरिए समाने आया है।

एसएस राजामौली अपने आप में मास्टर हैं और ऐसा ही उनकी फिल्में भी करती हैं। निर्देशक को दर्शकों की हर भावना को सिनेमाई आश्चर्य के साथ पकड़ने और डिलिवर करने के लिए जाना जाता है। इसी का एक उदाहरण RRR का 'कोमुराम भीमुडो' गाना है जिसमें JR. NTR दिखाई दे रहे है। इस गाने में दिखाया गया है कि भीम खुद को प्रस्तुत न करने के लिए इंस्पायर कर रहें और वो भी जबरदस्त इमोशन्स के साथ। यह सबसे महत्वपूर्ण सीक्वेंस है जो फिल्म की पूरी कहानी को आगे बढ़ाता है।

rrr-magic-continues-fans-relate-call-their-experience-surreal-read-tweets-hail-komuram-bheemudo

गाने में तारक को एक ही शॉट में कई एक्सप्रेशन्स को कम्बाइन करते हुए देखा जा सकता है। यह एक ऐसा गीत है जो दर्शकों को अपने इमोशन से बांधे रखने की ताकत रखता है कि जो इसे दूसरी या नौवीं बार देख रहा है, वह उसी से जुड़े इमोशन के लिए टूट ही जाएगा. सो ऐसे में जहां फिल्म को लेकर चर्चा तेज है वहीं दर्शकों फिल्म के इस गाने में तारक के प्रदर्शन की भी बात करते नही थक रहें है।

फिल्म को इंटरनेशनल ऑडियंस का भी खूब प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। फिल्म ग्लोबल लेवर पर हिट साबित हुई। दर्शक एक से ज्यादा बार फिल्म देखने के लिए खुद को सिनेमाघर जाने से नही रोक पा रहे है और ऐसा उन ट्वीट्स के जरिए सामने आया है जो उअंतरराष्ट्रीय बाजार वायरल हुए है।

दर्शक वास्तव में फिल्म के सीन्स में खो से गए है और खास कल के 'कोमुराम भीमूडो' गाने में जिस तरह से भावनाओं को एकत्रित किया गया है, उसके क्या कहने।

दर्शक फिल्म को देखकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक दर्शक ने फिल्म देखने के बाद अपने फेवरिट सीन का ज़िक्र किया जिसमें एक की कईयों से लड़ाई, भीम पर अटैक, पुल वाला सीन, राम को बचाने का सीन बेहतरीन थे। लेकिन मेरा दिल जीत ले गया नाचो नाचो का डांस।

विलियम जोन्स नाम के एक दर्शक ने बताया कि वो ये फिल्म चौथी बार देख रहे हैं। और हर बार उन्होंने फिल्म उतना ही इंजॉय की।ये फिल्म 3 घंटों की एक जादुई दुनिया है जिसे हर किसी को देखना ही चाहिए।

एक और दर्शक ने लिखा - आखिरकार मैंने RRR देखी और मैं बता नहीं सकता कि ये फिल्म जितनी ज़्यादा तारीफें पा रही हैं, उससे बहुत ही ज़्यादा बेहतर है। मैंने जबसे फिल्म देखी है इसके बारे में सोचना बंद ही नहीं कर पा रहा हूं। फिल्मों को इतना अच्छा भी नहीं होना चाहिए।

यह फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित किया गया है, जो 25 मार्च 2022 को रिलीज हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X