'आरआरआर बॉलीवुड नहीं तेलुगु फिल्म है...' गोल्डन ग्लोब अवार्ड की जीत के बीच एसएस राजामौली का बड़ा बयान

SS Rajamouli

Recommended Video

Film RRR के Natu Natu Song ने जीता Golden Globes Award, Shahrukh, Alia समेत इन सितारों ने दी बधाइयां

SS Rajamouli statement on RRR: 80वें गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में शानदार जीत और ऑस्कर की जोरदार चर्चा के बीच फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के एक बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। अमेरिकन डायरेक्टर गिल्ड में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एसएस राजामौली ने कहा है कि, 'आरआरआर बॉलीवुड फिल्म नहीं है।'

उन्होंने कहा- 'आरआरआर बॉलीवुड फिल्म नहीं बल्कि दक्षिण भारत की तेलुगु फिल्म है, जहां से मैं आता हूं। मगर मैं अपनी फिल्म की कहानी रोककर डांस-गाने नहीं दिखाता। बल्कि गानों की मदद से कहानी को आगे बढ़ाता हूं। मैं उन एलिमेंट्स का इस्तेमाल कहानी को आगे बढ़ाने के लिए करता हूं।' साथ ही उन्होंने कहा- 'अगर फिल्म के अंत में आप कहते हैं कि, मुझे महसूस नहीं हुआ कब तीन घंटे बीत गए तब मैं जानता हूं कि मैं एक सफल फिल्ममेकर हूं।'

एसएस राजामौली के बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कई यूजर्स एसएस राजामौली पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाकर क्षेत्रवाद फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि, एसएस राजामौली फिल्म से जुड़ी सिर्फ बुनियादी बातें शुरुआत में बता रहे थे। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा था कि आरआरआर असल में तेलुगु भाषा में बनाई गई है और बाकी भाषाओं में इसकी डबिंग की गई है।

हाल ही में, आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' को 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट सॉन्ग का अवार्ड जीता है। इस गाने में आरआरआर के लीड स्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर की दोस्ती और डांस को दिखाया गया है। इस गाने नें टेलर स्विफ्ट, रिहाना के गानों को मात देकर जीत दर्ज की है।

साथ ही 'नाटू नाटू' के बारे में आपको बता दें कि इसे 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए मूल गीत श्रेणी में भी चुना गया है। वहीं, राम चरण ने कहा है कि अगर फिल्म ऑस्कर जीतती है तो वो और जूनियर एनटीआर स्टेज पर भी डांस करेंगे। बता दें कि, तेलुगु गाने 'नाटू नाटू' को वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावणी ने कंपोज किया है और इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X