'बाहुबली' से बेहतर है 'आरआरआर', फिल्म से जुड़े इस खास शख्स ने किया बड़ा खुलासा!
एसएस राजामौली काफी समय से अपनी आरआरआर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं, वो इस फिल्म को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। सभी को पता है कि एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 को कितना पसंद किया गया था और इस फिल्म ने रिलीज होकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
लेकिन अब इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार जो कि बाहुबली में भी कर चुके हैं, उन्होने बड़ा बयान दे डाला है। उन्होने दोनों फिल्मों की तुलना की है और कहा है कि उन्होने सोचा भी नहीं था कि,

उनको एक बार फिर किसी बाहुबली से बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। उन्होने ये भी दावा किया है कि आरआरआर बाहुबली से बेहतर साबित होने वाली है।

उन्होंने आगे कहा
उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों को ऐसे सीक्वेंस देखने को मिलेंगे जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखे गए। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और श्रिया सरन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

25 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है
यह फिल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म पहले 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी और प्रचार जोरों पर था लेकिन COVID के कारण ऐसा नहीं हो सका और इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया।

प्रचार काफी तेजी से हुआ था
इस फिल्म का प्रचार काफी तेजी से हुआ था और लोगों को फिल्म का ट्रेलर भी काफी पसंद किया गया था। बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान भी इस फिल्म के प्रचार के लिए सामने आए थे और अपने सभी फैंस से इस फिल्म को देखने की गुजारिश की थी।

बिग बॉस पर भी पहुंचे थे
एसएस राजामौली अपनी पूरी टीम के साथ सलमान खान के शो बिग बॉस पर भी पहुंचे थे और रामचरण और एनटीआर ने जमकर मस्ती की थी। आरआरआर काफी समय से बन रही है।

स्क्रीनप्ले भी काफी दमदार होता है
राजामौली की फिल्मों को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं और उनका स्क्रीनप्ले भी काफी दमदार होता है। हालांकि बाहुबली की तुलना आरआरआर से करना कितना सही है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











