RRR के निर्देशक राजामौली को धमकी, आदिवासी नेता का मुस्लिम लुक बदलो, वरना थिएटर्स जला देंगे
बाहुबली के निर्देशक राजामौली की बहुप्रतिक्षित और मल्टी स्टारर फिल्म आर आर आर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म पर हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। बीते दिनों इस फिल्म से जूनियर एनटीआर का लुक रिलीज किया गया। जहां पर वह भीम के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी कोमराम भीम की भूमिका निभाई है।
इसमें उनके किरदार को मुस्लिम लुक दिया गया है। कुर्ता-पायजामा और मुस्लिम टोपी के साथ विवाद खड़ा हो गया है। तेलगांना बीजेपी के नेता और सासंद बांदी संजय ने राजामौली को धमकी दी है। साथ ही एक स्वंतत्रता सेनानी के किरदार के लिए जो लुक रखा गया है, उसका भी विरोध किया है।

एक जनसभा में बांदी संजय ने इस सीन का जिक्र करते हुए कहा है कि राजामौली ने सनसनी फैलाने के लिए कोमराम भीम को ये टोपी पहनाई है। क्या हम इसे स्वीकार करेंगे? कभी नहीं।


Click it and Unblock the Notifications