RRR- रिलीज से पहले ही आलिया भट्ट को 9 करोड़ और अजय देवगन 35 करोड़ रुपए मिली फीस!
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर भले ही पोस्टपोन हो गई है लेकिन इस दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और फैंस बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैँ। अक्सर फिल्म से किसी ना किसी तरह की खबर आती रहती है और इस वक्त अजय देवगन और आलिया भट्ट को लेकर खबर आ रही है। खबर है कि दोनों को फिल्म की रिलीज के पहले ही काम का पूरा पैसा दे दिया गया है।
गौरतलब है कि फिल्म अजय देवगन और आलिया भट्टा का शानदार कैमियो है। खबर है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में करीब 20 मिनट के किरदार में नजर आने वाली हैं और काफी पसंद की जाने वाली हैं।

Recommended Video
आलिया भट्ट को उनकी संक्षिप्त भूमिका के लिए 9 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। इसके अलावा सुपरस्टार अजय देवगन की बात की जाए तो इस फिल्म के लिए उनको शानदार 35 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है।

किरदार फिल्म के लिए काफी अहम है
गौरतलब है कि अजय देवगन काफी कम समय के लिए फिल्म में नजर आएंगे लेकिन उनका किरदार फिल्म के लिए काफी अहम है। इसके अलावा खबर आ रही है कि 'उत्तर भारत में देवगन और आलिया दर्शकों का मजाक उड़ा रहे हैं। वहाँ पर केवल राजामौली बाहुबली के निर्देशक के रूप में बिकते हैं। लेकिन क्या इतना काफी है?"

जय देवगन और आलिया भट्ट
हालांकि इस बात पर किसी तरह का रिएक्शन अजय देवगन और आलिया भट्ट की तरफ से नहीं आया है। गौरतलब है कि फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी और इसको लेकर कई दिनों से प्रमोशन चल रहा है।

जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य किरदार में
इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान भी आरआरआर के मंच पर फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म काफी समय से बन रही है और राजामौली के साथ पूरे स्टारकास्ट ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है

गाने पहले ही सुपरहिट साबित हो चुके हैं
हालांकि फिल्म के गाने पहले ही सुपरहिट साबित हो चुके हैं और फैंस काफी प्यार दे रहे हैं। अब देखना ये है कि मेकर्स कब इस फिल्म को रिलीज करने का फैसला करते हैँ। फिलहाल तो कोरोना वायरस हावी है और पूरे देश में लगातार केस निकल रहे हैं।

थिएटर्स पूरी तरह से खुलेंगे
फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि हालात जल्दी सही होंगे और थिएटर्स पूरी तरह से खुलेंगे तो जल्दी ही आरआरआर रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications