देश के इन शहरों में आलिया और रामचरन शुरु करेंगें 'आरआरआर' की शूटिंग- एकदम धमाकेदार
अभिनेत्री आलिया जिस भी फिल्म का हिस्सा बनती हैं वो फिल्म काफी बड़ा धमाका करती है। इस समय वो फिल्म आरआरआर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ साउथ के सुपरस्टार रामचरन नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगी जब आलिया किसी साउथ की फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है..
जिसके लिए इंडिया की लोकेशन्स फाइनल की गई हैं। बता दें कि आलिया और रामचरन इस फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों में अहमदाबाद और पुणे में करने वाले हैं।

इस खबर के सामने आते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस फिल्म के निर्देशन की बात करें तो इसको बाहुबली के निर्देशक राजामौली निर्देशित कर रहे हैं।
खबर है कि फिल्म काफी दमदार साबित हो सकती है। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सुर्खियों में हैं जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगीं।


Click it and Unblock the Notifications