RRR 2- एसएस राजामौली ने किया धमाकेदार ऐलान, स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं विजयेंद्र प्रसाद!

एसएस राजामौली अपनी धुआंधार फिल्मों को लेकर पहचाने जाते हैं और आखिरी बार उनको फिल्म 'आरआरआर' में धमाका करते देखा गया था। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद काफी तारीफें हासिल की थी और लोगों के दिलों में घर कर गई थी। फिल्म में साउथ के दो सुपरस्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आए थे। एसएस राजामौली की तरफ से अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया गया है जो कि लोगों को खुश करने के लिए काफी है।
पता चला है कि एसएस राजामौली ने इस आरआरआर का सीक्वल बनाने के ऐलान कर दिया है। उन्होने ये भी बताया कि उनके पिता विजयेंद्र प्रसाद इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं जो कि जल्दी ही पूरा होने वाला है।
निर्देशक ने हाल ही में शिकागो में इस बात की पुष्टि की है। आरआरआर 2 की बात सुनने के बाद फैंस काफी खुश हुए हैं और उनका कहना है कि फिल्म का इंतजार वो बेसब्री से करेंगे।

ब्लॉकबस्टर फिल्म लिखी है
गौरतलब है कि राजामौली के पिता ही वो सितारे हैं जिन्होने उनकी हर ब्लॉकबस्टर फिल्म लिखी है। चाहे वो बाहुबली हो या फिर बाहुबली 2, के विजयेंद्र ने पूरी तरह से अपना सौ प्रतिशत दिया है।

सलमान खान के लिए भी एक कहानी लिखी थी
विजयेंद्र प्रसाद ने मेगास्टार सलमान खान के लिए भी एक कहानी लिखी थी जो कि उनके करियर की सबसे शानदार फिल्म है, हम बात कर रहे हैं बजरंगी भाईजान के बारे में जिसमें उन्होने दमदार अभिनय किया था।

बॉलीवुड के दो सितारे भी नजर आए थे
सलमान खान ने ये भी खुलासा किया था कि फिल्म बजरंगी भाईजान 2 भी काफी जल्दी आने वाली है। इस फिल्म की कहानी पर काम हो रहा है। आरआरआर की बात करें तो इस फिल्म का एक्शन लोगों को काफी पसंद आया था और इस फिल्म में बॉलीवुड के दो सितारे भी नजर आए थे।

अजय देवगन और आलिया भट्ट दिखे थे
जी हां, इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट दिखे थे जिनके किरदार छोटे थे लेकिन दर्शकों को काफी पसंद आए थे। अजय देवगन ने राम चरण के पिता का किरदार निभाया था जो कि काफी दमदार था।


Click it and Unblock the Notifications