क्रिकेट के लिए पूनम के बाद रोजलिन ने उतारे कपड़े

By Belal Jafri

क्रिकेट का बॉलीवुड से जुड़ाव बहुत पुराना है। जहां हमेशा ही बॉलीवुड ने क्रिकेट का और क्रिकेट ने बॉलीवुड का साथ दिया है। लेकिन अब क्रिकेट और बॉलीवुड का ये गठजोड़ थोड़ा चिंता का विषय बनता नजर आ रहा है। कारण है क्रिकेट को लेकर अभिनेत्रियों का निर्वस्त्र होना। ज्ञात हो की क्रिकेट के जुनून में निर्वस्त्र हुई पूनम पांडे के मीडिया में आने के बाद अब मॉडल रोजलिन खान ने भी पब्लिसिटी पाने के लिए कपड़े उतार दिए हैं।

Rozlyn Khan

दोनों अभिनेत्रियों के बीच खामोश जंग चल रही है और इस जंग में लड़ने का जरिया बने हैं कपड़े या दूसरे शब्दों में ये भी कहा जा सकता है कि इस जंग में अस्त्र शस्त्र का काम कर रहे है कपड़े। जहां अगर पूनम जैकेट उतारती है तो तुरंत ही रोजलिन पलटवार करते हुए शर्ट उतार देती हैं। अब अगर पूनम शर्ट उतारे तो तुरंत ही रोजलिन खान 2 पीस बिकनी में आ जाती है और एक समय ऐसा आ जाता है जब दोनों के अस्त्र शस्त्र खत्म हो जाते हैं और दोनों लड़ते हुए एकदम निर्वस्त्र हो जाती हैं।

ज्ञात हो की एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड में सिर्फ राखी सावंत ही इस तरह की हरकतें के लिए मशहूर थी लेकिन आज बॉलीवुड में जैसे बेहयाई की बाढ़ सी आ गई है। जहां वीना मलिक से होता हुआ यह सिलसिला पूनम पांडे से गुजरते हुए रोजलिन खान तक आ पहुंचा है । रोजलिन खान भी पूनम की देखा-देखी न्यूड हो गई हैं। जो हालात हैं उसमें ये बात बिलकुल पक्की है कि बॉलीवुड में यह सिलसिला जनता को आगे भी देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि रोजलिन खान ने अभी जल्द ही एक बड़ा ही सेक्सी फोटोशूट कराया है साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि यह तो अभी शुरुआत भर है। मेरे चाहने वालों आगे इससे भी हॉट फोटो देखने को मिलेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि इसी तरह का ट्वीट पूनम पांडे ने भी किया था। जो शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत पर वह भी न्यूड हो गई थीं।

अब अगर बात पूनम पांडे कि की जाये तो आजकल वो फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान से नाराज हैं क्यूंकि जिस शख्स की जीत के लिए अपने खूबसूरत अंगों की प्रदर्शनी लगाने का वादा किया और अपने हसीन वादे को पूरी ईमानदारी से निभाया उस शख्स ने पूनम के इस काम की कोई तारीफ नहीं कि है। पूनम से जुड़े सूत्रों कि माने तो शाहरुख कि इस अदा से पूनम को गहरा आघात हुआ है। पूनम चाहती हैं कि शाहरुख उनके इस अवतार के विषय में 'कुछ तो' कहें।

इन चीजों के बाद गौर करने वाली बात ये है कि ऐसी अभिनेत्रियों के इस तरह के कृत ने सारे नैतिक मूल्यों, मर्यादाओं और मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं है जब समाज फिल्मों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों से मुह मोड़ ले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X