तो रोजलीन ने धोनी को समर्पित किये अपने हिप्स
मुंबई। कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी अभिनेत्री रोज़लीन खान जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाली है। वह ग्लैरैग्स की विनर रह चुकी हैं। कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी रोज़लीन जल्द ही दो फिल्मों में नजर आने वाली है। इनमें से एक है आने वाली फिल्म 'धमा चौकड़ी' जो कि एक कॉमेडी हिंदी फिल्म है। इसके अलावा वह राम गोपाल वर्मा की एक सेक्स फिल्म 'सविता भाभी' में भी काम कर रही हैं। सविता भाभी इंडियन कार्टून पोर्न कैरेक्टर है।
रोजलीन सामाजिक क्षेत्रों में काम करने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होने महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी काम किया है और वह पेटा के लिए भी मॉडलिंग करती हैं। वह कई विवादों के कारण भी चर्चा में रही हैं। अभी कुछ समय पहले ही रोजलीन ने न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें उन्होने भारतीय टीम और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित की थी।
आने वाली फिल्म धमा चौकड़ी में रोजलीन संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और दीपराज राना के साथ काम कर रही हैं और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं। रोजलीन के प्रशंसक देशभर में हैं, वह अपने प्रशंसकों के लिए ट्विटर और फेसबुक पर भी सक्रिय रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications