Box Office this week- रणबीर अर्जुन और जैकलीन की रॉय
रणबीर कपूर, जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन कपूर की फिल्म रॉय इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज का डबल रोल है जबकि रणबीर कपूर के केमियो की खबरें मीडिया में आ रही हैं। हालांकि फिल्म के प्रमोशन के लिए रणबीर कपूर का नाम भी यूज किया जा रहा है लेकिन रणबीर कहीं भी खुद नज़र नहीं आ रहे।
रॉय को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है, खासतौर पर जैकलीन के अर्जुन व रणबीर के साथ जो रोमांटिक सीन्स हैं और फिल्म के खूबसूरत गानों के चलते लोग फिल्म देखने को बेताब हैं। रॉय फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि अर्जुन कपूर एक बहुत ही बड़े निर्देशक हैं जो एक हिट सीरीज चला रहे हैं। कहानी की तलाश में वो बहुत दूर जाते हैं जहां उनकी मुलाकात जैकलीन से होती है।
दोनों के बीच प्यार होता है और उसी दौरान रॉय यानी रणबीर कपूर की एंट्री होती है। रणबीर कपूर के आने के बाद अर्जुन और जैकलीन की जिंदगी में क्या बदलाव होते हैं और कहां तक ये रिश्ता पहुंचता है ये जानने के लिए तो आपको फिल्म की रिलीज का इंतजार कराना होगा। फिल्हाल फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानना हो तो इतना कहा जा सकता है कि फिल्म की शुरुआत अच्छी होने वाली है क्योंकि पिछले शुक्रवार रिलीज हुई शमिताभ को दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिला जितने की उम्मीद की जा रही थी।


Click it and Unblock the Notifications












