Viewers reaction इतिहास का सबसे महान चोर- रॉय
हम इँसान अक्सर दूसरों की जिंदगी चुराकर जीना चाहते हैं.. और मैं तो हूं ही चोर रॉय फिल्म में रणबीर कपूर का ये डायलॉग फिल्म की पूरा निचोड़ है। रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म रॉय का ट्रेलर हाल ही में लॉंच हुआ। फिल्म के ट्रेलर को देख दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉंस दिया है। लोगों को फिल्म में रणबीर कपूर व अर्जुन रामपाल बेहद आकर्षक नज़र आ रहे हैं।
दर्शकों ने रॉय ट्रेलर देखने के बाद अपनी राय ट्विटर के जरिये जाहिर की है। तो आइये जानते हैं रॉय फिल्म के ट्रेलर में सबसे खास बात क्या लगी दर्शकों को।
अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर लिखा रॉय में अर्जन रामपाल अपने असल किरदार में हैं। मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है।
अनुष्का ने लिखा रॉय का ट्रेलर बेहतरीन हैी। रणबीर कपूर कभी भी दर्शकों को इंप्रेस करने में पीछे नहीं रहते।
जुनैद ने लिखा अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर आप दोनों बैंग के साथ वापस आ रहे हैं। बेहतरीन नज़र आ रहे हैं, रणबीर तो बेहतरीन अभिनेता है ही और अर्जुन क्लासी दिख रहे हैं। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विनीता कुमारी का कहना है रॉय फिल्म परफॉर्मंस पर आधारित नज़र आ रही है। इतनी बेहतरीन है कि इसे इग्नोर नहीं किया जा सकता।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/ahz3kTiGo3s?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












