Confusion- रॉय देख लोगों के दिल में उठे ये सवाल
रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म रॉय का लोगों को जितना बेसब्री से इंतजार था फिल्म ने लोगों को उतना ही निराश किया। फिल्म में सबसे ज्यादा जिसका काम निरशाजनक था वो थे रणबीर कपूर। यूं लगा जैसे रणबीर पूरी फिल्म के दौरान बिल्कुल भी इंटरेस्टेड ही नहीं थे। उनका किरदार क्या था और वो क्या कर रहे थे लोगों को समझ ही नहीं आया।
रणबीर की तुलना लोगों ने टॉय से की क्योंकि उनके चेहरे पर किसी तरह के कोई हाव भाव तक नहीं थे। वहीं दूसरी ओर रॉय को एक जासूसी फिल्म बनाने के चक्कर में खुद निर्देशक ही इतना ज्यादा उलझ गये कि उन्हें खुद शायद समझ नहीं आया होगा कि फिल्म क्या की क्या बन गयी।
रणबीर ने आखिर फिल्म की क्यों- रणबीर कपूर पूरी फिल्म में होकर भी नहीं थे। लोगों ने तो रणबीर कपूर को टैग करते हुए ट्वीट किया और पूछा कि तू है कि नहीं। कुछ ने ये भी कहा कि आखिर रॉय जैसी फिल्म में रणबीर का काम क्या था और उन्होंने ये फिल्म की क्यों।
अर्जुन को पहली बार मिलते ही आएशा के बारे में सब पता था- हैरानी की बात है कि कबीर ग्रेवाल यानी अर्जुन रामपाल जब अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए मलेशिया में पहली बार आएशा को देखते हैं तो उन्हें आएशा के बारे में सबकुछ पता होता है। कि वो कौन है क्याकरती है। ये दिखाया ही नहीं गया कि आखिर आएशा जो कि इतनी भी फेमस नहीं थी उनके बारे में अर्जुन कब पता लगाया।
अनुपम खेर को मारने की क्या जरुरत थी- कबीर ग्रेवाल के पिता अनुपम खेर को फिल्म के अंत से पहले मार दिया गया। समझ ही नहीं आया कि आखिर उन्हें क्यों मारा गया। उनके जिंदा रहने से भी कुछ बिगड़ तो जाता नहीं, अगर उन्हें मारकर ही कबीर को वक्त की अहमियत पता लगनी थी तो भला ये शुभ काम पहले क्यों नहीं कर दिया गया।
अर्जुन की फिल्म के कलाकार थे कौन- अर्जुन को अपनी फिल्म की शूटिंग करते हुए दिखाया गया लेकिन एक बार भी उनकी फिल्म के हीरो हिरोइन का चेहरा नहीं दिखाया गया। वो शूट करते दिखे लेकिन समझ ही नहीं आ रहा था कि कहां शूट चल रहा है एक बार तो कास्ट, क्रू का चेहरा दिखाते।
आएशा ने कब पूरी कर ली शूटिंग- आएशा का पूरा वक्त तो कबीर ग्रेवाल के साथ ही बीतता था, उन्होंने कब अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली और वो भी उन जगहों पर जाकर जिन्हें फिल्म में दिखाया भी नहीं गया।


Click it and Unblock the Notifications
