रॉय है अर्जुन-जैकलीन की फिल्म..रणबीर का केमियो अफवाह नहीं!
जबसे रॉय फिल्म के प्रमोशन शुरु हुए हैं तभी ये खबरें आ रही हैं कि रॉय में रणबीर कपूर का केमियो है। हालांकि अर्जुन रामपाल ने मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों के दौरान बार बार ये कहा कि ये सारी खबरें गलत हैं और रणबीर जल्द ही रॉय के प्रमोशन के लिए उतरेंगे। लेकिन फिल्म के रिलीज का दिन भी आ गया और रणबीर कपूर को प्रमोशन करते नहीं देखा गया।
इससे ये बात तो साफ होती है कि सच में रणबीर कपूर रॉय में सिर्फ एक मेहमान के रुप में हैं, क्योंकि अगर रॉय उनकी फिल्म होती तो भला क्या वो फिल्म के प्रमोशन्स से इतना दूर होते। मीडिया के साथ जनवरी माह के अंत में हुए इंटरव्यू के दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा था कि रणबीर सिंह फिल्म के प्रमोशन्स से दूर नहीं हैं। वो फरवरी की शुरुआत से रॉय के प्रमोशन्स के लिए उतरेंगे। रणबीर का भी बेहद ही महत्वपूर्ण किरदार है।
लेकिन रॉय फिल्म की रिलीज को सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं और रणबीर ने रॉय फिल्म को एक बार भी प्रमोट नहीं किया। फिल्हाल यही कहा जा रहा है कि रॉय फिल्म का पूरा श्रेय अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नांडीज को जाने वाला है। वैसे रणबीर का रॉय फिल्म से यूं अलग थलग हो जाना कुछ समझ में नहीं आया। क्योंकि रणबीर का जो किरदार है रॉय वही फिल्म का टाइटल भी है। जब किसी किरदार का नाम ही फिल्म का टाइटल हो तो वो किरदार तो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
तो बस कुछ दिन इंतजार के बाद सबको ये क्लीयर हो जाएगा कि रणबीर कपूर का रॉय में किरदार कितना महत्वपूर्ण है और कितना नहीं। और आखिर क्यों रणबीर ने रॉय का प्रमोशन नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications
