First Look: रॉय, तो इसलिए अर्जुन रामपाल के आगे फीके लग रहे हैं रणबीर

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रॉय का First look रिलीज़ कर दिया गया है। रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल एक साथ सीढ़ियों पर बैठे दिख रहे हैं, पर इससे ज़्यादा इनका लुक कुछ रिवील नहीं हो रहा है। पर हां एक बात जो सबने नोटिस की, वो ये थी कि रणबीर कपूर अर्जुन रामपाल के आगे थोड़े फीके लग रहे हैं।

पहली बार में देख कर यही लगा कि रणबीर कपूर डायरेक्टर अर्जुन रामपाल के आगे बिल्कुल फीके लग रहे हैं। लेकिन वो रणबीर कपूर हैं जनाब कुछ भी ऐसे ही नहीं करते। दरअसल फिल्म में रणबीर का नाम रॉय है जो एक चोर का किरदार निभा रहे हैं, शातिर चोर।
ज़ुबान से फिसले: वरूण धवन ने खोला रणबीर कैट का सबसे बड़ा राज़!

वहीं अर्जुन रामपाल बने हैं एक डायरेक्टर जो अपनी फिल्म में सिर्फ रणबीर कपूर यानि कि रॉय से ही काम करवाना चाहते हैं, और अर्जुन बनाते हैं रॉय के एक्टर। पर रॉय से इस फिल्म की कहानी का बहुत बड़ा कनेक्शन है और यही फिल्म की कहानी है। अब एक डायरेक्टर एक चोर से बेटर दिखने का हक तो रखता हैं। रणबीर अपने लुक में एक आम इंसान लग रहे हैं, वहीं अर्जुन का लुक रॉयल रखा गया है।
साल खल्लास:रणबीर, काजोल...10 सितारे जिन्हें 2014 ने किया miss

अब इतनी बात करने के बाद तो बस फिल्म देखने का ही मन कर रहा है। रॉय 13 फरवरी 2015 को परदे पर दिखेगी। फिल्म के डायरेक्टर हैं विक्रमजीत सिंह, वहीं प्रोड्यूसर हैं, दिव्या खोसला कुमार और भूषण कुमार। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज़ डबल रोल में नज़र आएंगी और अर्जुन - रणबीर दोनों के ही साथ रोमांस भी करेंगी।
क्रॉस कनेक्शन: रणबीर - विराट, अनुष्का - कैट, बेस्ट फ्रेंड्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X