Box Office- 10.40 करोड़ की कमाई कर रॉय बनी सबसे बड़ी ओपनर

रॉय फिल्म को लोगों ने और क्रिटिक्स ने भले ही एक सिरे से नकार दिया हो लेकिन हमारे यहां फिल्म को फ्लॉप तभी समझा जाता है जब बॉक्स ऑफिस पर उसका कलेक्शन खराब हो। लेकिन रॉय के साथ कुछ अलग ही हो रहा है। फिल्म का कलेक्शन आश्चर्यजनक रुप से काफी अच्छा है और यहां तक कि कहा जा रहा है कि रॉय साल 2015 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

फिल्म की मार्केटिंग टीम की तरफ से जो सूचना दी गयी है उसके मुताबिक रॉय ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 10.40 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके हिसाब से ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। शनिवार को भी रॉय देखने आई जनता की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गयी है। जिसके हिसाब से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि रॉय साल 2015 की अब तक की फिल्मों में सबसे बेहतर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली फिल्म बनने वाली है।

रॉय फिल्म में अर्जुन रामपाल, रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य किरदार में हैं। सबसे ज्यादा जैकलीन फर्नांडीज के अभिनय ने लोगों को प्रभावित किया है और वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर ने सबसे ज्यादा निराश किया है। रॉय फिल्म की बेस्ट बात है फिल्म का संगीत और लोकेशन। गाने इतने खूबसूरती के साथ शूट किये गये हैं कि दर्शकों को किसी और ही दुनिया में होने का एहसास होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X