भारत पाकिस्तान विश्वकप इफेक्ट- रॉय का रविवार कलेक्शन 7.12 करोड़
अर्जुन रामपाल, रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म रॉय ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 10.4 करोड़ का कलेक्शन किया जिसके चलते ये साल 2015 की सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गयी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई रही करीब 11 करोड़।
तीसरे दिन हालांकि इंडिया-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच के चलते सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ काफी कम रही लेकिन शाम को व लेट नाइट शो के दौरान एक बार फिर से लोग रॉय देखने पहुंचने लगे। कुल मिलाकर रॉय फिल्म ने तीन दिनों में करीब 28.68 करोड़ की कमाई की है। रविवार को फिल्म ने 7.12 करोड़ का कलेक्शन किया।
रॉय फिल्म को यूं तो क्रिटिक्स द्वारा काफी निगेटिव रिस्पॉंस मिला और यहां तक कि लोग भी फिल्म देखने के बाद फिल्म की बुराई ही कर रहे हैं कि फिल्म की कहानी इतनी कंफ्यूजिंग है कि समझ ही नहीं आता कि क्या हो रहा है क्यों हो रहा है। लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने के बाद यही लग रहा है कि रॉय जल्द ही साल 2015 की हिट फिल्म में शामिल हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












