चिट्ठियां कलाइयां जैकलीन के करियर का सबसे महत्वपूर्ण गाना
रॉय फिल्म जैकलीन फर्नांडीज के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है जिसमें वो पहली बार दोहरी भूमिका निभा रही हैं। रॉय फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और उनके साथ अर्जुन रामपाल व रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज के ऊपर एक गाना शूट किया गया है जिसके बोल हैं चिट्टियां कलाइयां। ये एक पंजाबी गाना है जिसमें जैकलीन फर्नांडीज बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं।
चिट्टियां कलाइयां चूंकि एक पंजाबी गाना है और जैकलीन फर्नांडीज की हिंदी इतनी भी खास नहीं है। जिसकी वजह से जैकलीन फर्नांडीज को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तो आइये देखते हैं इस गाने को लेकर जैकलीन फर्नांडीज का क्या कहना, कितना खास है ये गाना जैकलीन के लिए।
"चिट्टियां कलाइयां रॉय का पहला गाना था जो मैंने सुना था। मैंने पहले कभी भी पंजाबी गाने पर परफॉर्म नहीं किया था। साथ ही अभी तक की मेरी फिल्मों में ऐसा कोई गाना नहीं था जो सिर्फ मुझपर ही शूट किया गया हो। तो इस गाने को लेकर मैं बैहद उत्साहित थी। मैं रटने में काफी माहिर हूं। कोई भी डायलॉग हो मैं उसे पढ़कर रट लेती हूं। चिट्टियां कलाइयां गाने की पक्तियां भी मुझे मुंह जबानी याद हो गयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications
