Box Office- रॉय को पीछे छोड़ गयी बदलापुर, दम लगाके हाइशा ने दी टक्कर
रॉय फिल्म कुछ हफ्तों पहले तक साल की पहली सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म मानी जा रही थी। लेकिन दो हफ्ते पहले रिलीज हुई वरुण धवन की बदलापुर ने रॉय को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद 27 फरवरी को शुक्रवार रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की जोर लगाके हाइशा ने भी इन फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है।

हालांकि अभी तक जोर लगाके हाइशा का कलेक्शन रॉय और बदलापुर से काफी पीछे है लेकिन जिस तरह से फिल्म को दर्शकों का रिस्पॉंस मिल रहा है उसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस सप्ताहांत तक अच्छा कलेक्शन कर लेगी। 13 फरवरी को रिलीज हुई रॉय का अब तक का कुल कलेक्शन रहा 44.50 करोड़ जबकि 20 फरवरी को रिलीज हुई बदलापुर ने अभी तक कुल 48.30 करोड़ की कमाई कर ली है।
इसके अलावा आयुष्मान खुराना की दम लगाके हाइशा ने 27 फरवरी को रिलीज होने के बाद अभी तक कुल 18 करोड़ की कमाई कर ली है। अभी तक इन फिल्मों को हिट या फ्लॉप की कैटिगरी में नहीं रखा गया है क्योंकि अभी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई हैं।
इस हफ्ते अब अनुष्का शर्मा की एनएच10 भी रिलीज हो रही है देखना है कि इन तीन फिल्मों के मुकाबले एनएच10 कितनी आगे बढ़ पाती है।


Click it and Unblock the Notifications











