भारतीय सिनेमा के साथ 'राउडी' राठौर के भी 100 पार

'राउडी राठौर' फिल्म ने रीलीज होते ही पहले ही दिन लगभग 15.10 करोड़ की कमाई की थी और पूरे हफ्ते के बाद इसकी पूरी कमाई लगभग 101.5 करोड़ रही। सिंगल स्क्रीन के साथ साथ मल्टीप्लेक्स में भी इस फिल्म ने काफी अच्छी पकड़ बना के रखी।
इससे पहले आदर्श ने बताया था "राउडी राठौर ने पहले हफ्ते में 79.52 करोड़ का बिज़नेस किया। इसने कई जगहों पर पिछली फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दिये। मल्टीप्लेक्सेस के साथ सिंगल स्क्रीन पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की शुक्रवार को 15.1 करोड़ ,शनिवार को 14.7 करोड़ , रविवार को 18.5 करोड़ , सोमवार को 9.5 करोड़ , मंगलवार को 8.12 करोड़ , बुधवार को 7.1 करोड़ और बृहस्पतिवार को 6.5 करोड़। कुल मिलाकर 79.52 करोड़ रुपये। फैबुलस!"
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म राउडी राठौर ने प्रभ देवा के साथ साथ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता अभिनेत्रियों के समाचीन लाकर खड़ा कर दिया है। पांच साल बाद एक्शन में दोबारा से कदम रखने वाले अक्षय कुमार के लिए भी यह बहुत बड़ी सफलता है। उनकी खिलाडी़ सीरीज़ की तरह ही इस अक्षय की इस राउडी इमेज को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं।
तेलुगु फिल्म 'विक्रमारकुड़ु' की रीमेक 'राउडी राठौर' बहुत कुछ सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से मिलती है। फिल्म में सोनाक्षी के करने के लिए ज्याद कुछ ना होने के बावजूद सोनाक्षी को काफी सराहना मिल रही है। अक्षय के लिए तो ये साल बहुत अच्छा जाने वाला है। पहले 'हाउसफुल 2' और अब 'राउडी राठौर' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नये आयाम स्थापित कर रही है।
फिल्हाल इस फिल्म के बाद ये जोड़ी एक बार फिर शिरीश कुन्देर की 'जोकर' में फिर से एक साथ दिखेगी।


Click it and Unblock the Notifications