बॉलीवुड टॉप 5 में अक्षय की राउडी राठौर
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि आज भी एक्शन की दुनिया में उनके सामने हर कोई पानी भरता है। हाल ही में अक्षय की राउडी राठौर ने बॉलीवुड की अब तक की 5 हिट फिल्मों में अपनी नाम भी शामिल कर लिया है। अब टॉप की लिस्ट में शाहरुख,रितिक, सलमान और आमिर खान की फिल्में थीं अब अक्षय का नाम भी इसमें जुड़ गया है।
रिलीज होने के पहले हफ्ते से लेकर अभी तक राउडी राठौर ने कुल 121 करोड़ का बिजनेस कर लिया है इसके साथ ही शाहरुख की रा.वन और अग्निपथ के 115 और 120 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए राउडी अब सलमान की रेडी जिसने कुल 121 करोड़ का बिजनेस किया है को भी लगभग पीछे करने की रेस में है।

फिल्हाल इस हफ्ते रिलीज होने वाली शाहिद-प्रियंका की तेरी मेरी कहानी और दि अमेजिंग स्पाइडरमैन भी अक्षय को तगड़ी टक्कर दे सकते हैं। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इस साल ईद और दीवाली पर दिग्गज खानों फिल्में सलमान की एक था टाइगर और शाहरुख की ये कहां आ गए हम भी 100 करोड़ क्लब में आकर अक्षय को बराबर की टक्कर दे सकती हैं। साथ ही लिस्ट में अजय की फिल्म बोल बच्चन भी रेस में शामिल होने की पूरी तैयारी में है।
इन सब फिल्मों के अलावा अभी तक आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट 202 करोड़ का बिजनेस करके टॉप नंबर पर बनी हुई है और सलमान की दबंग और बॉडीगार्ड भी 140 करोड़ का बिजनेस करके रेस में आगे हैं। अब देखना है कि बॉलीवुड में जहां अभी तक खान राज कर रहे थे उन्हें पीछे छोड़कर अक्षय या अजय टॉप पर पहुंच पाते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











