देखें अक्षय और सोनाक्षी की फिल्म 'राउडी राठौर' की पहली झलक
करीब सात साल बाद एक्शन फिल्मों में वापसी कर रहे खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म राउडी राठौर को लेकर काफी खुश हैं वह खुद को आज एक नये कलाकार की तरह महसूस कर रहे हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म जून में रिलीज होगी। देखें राउडी राठौर की पहली झलक
राउडी राठौर की पहली झलक रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को कुछ अलग ही अंदाज में जारी किया गया इस अवसर पर अक्षय और सोनाक्षी सिन्हा के साथ मौके पर प्रभु देवा भी उपस्थित थे। यह सारा आयोजन मुंबई के वर्ली के मैदान में किया गया। राउडी राठौर की तस्वीरें
अक्षय और सोनाक्षी की मौजूदगी के बावजूद प्रभु ने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंच लिया लोगों ने उनसे डांस करने को भी कहा। दर्शकों की फरमाइश पर प्रभु देवा ने धमाके दार अंदाज में अपनी प्रस्तुती दी। इसमें अक्षय और सोनाक्षी ने भी उनका साथ दिया।
इस फिल्म के बारे में अक्षय कुमार का कहना है कि वह बॉलीवुड में एक्शन हीरो के नाम से ही मशहूर हैं। इस फिल्म में काफी समय के बाद बतौर एक्शन हीरो के रूप में वापसी कर आज मैं काफी खुश हूं। आपको बता दें कि अक्षय की आखिरी एक्शन फिल्म खिलाड़ी 420 थी। इसके बाद अक्षय ज्यादातर कॉमेडी फिल्में करते ही नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











