'कसम से' में पिया की वापसी
रोशनी चोपड़ा ने भले ही शादी कर के घर बसा लिया हो लेकिन वे अभी भी उतनी ही सक्रिय हैं. अगर आप रौशनी को कसम से में न पाकर ये सोच रहे हैं की उनकी बिदाई हो गई तोये एकदम ग़लत होगा.
गौरतलब है की रौशनी इस वक्त पवन कौल की फिल्म भ्रम में काम कर रही है और सहारा के झूम इंडिया जैसे कार्यक्रम में भी है जहाँ वे अब गाना गाती भी दिखायी देंगी.
उनका कहना है ऐसी बात नहीं है, मैं महीने में लगभग पच्चीस दिन काम कर रही हूँ. मुझे अपने लिए भी थोड़ा समय तो चाहिए. ' सूत्रों का कहना है कि वे कुछ दिनों के लिए ही कसम से छुटटी ले रही हैं और इसके बाद वे लौट आएंगी.


Click it and Unblock the Notifications