"सुशांत सिंह राजपूत केस में फॉरेंसिक टीम एक दिन बाद क्यों पहुंची", #cbiforsushant ट्रेंड
सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है लेकिन अभी भी लगातार सुशांत सुसाइड केस में सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में पूर्व एक्ट्रेस और भाजपा नेता रूपा गांगुली आक्रमक नजर आईं। वह लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत केस में सवाल खड़े कर रही हैं और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं।
ट्विटर पर रूपा गांगुली ने करण जौहर, यशराज फिल्म्स, सलमान खान के बहिष्कार का समर्थन भी किया। वहीं उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीबीआई जांच के आदेश दिए जाए वरना सभी सबूतों से छेड़छाड़ होगी।

रूपा गांगुली ने ट्वीट के जरिए ये भी कहा कि "सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहीं भी दवाई लेने वाली बात का जिक्र नहीं था। (ऐसा सुनने के आधार पर उन्होंने कहा) क्या इस तरह की रिपोर्ट पर कोई सफाई अब तक आई है। वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई। बता दें इससे पहले से भी लगातार इस मामले में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की जा रही है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











