मुंबई फिल्म इंडस्ट्री कितने मर्डर कराएगी? उन्हें ड्रग एडिक्ट बनाती है,लड़कियों की इज्जत लूटेगी?
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच के बीच कई लोगों के नाम मीडिया में सामने आ रहे हैं। फिलहाल इस पर एनसीबी ने किसी भी तरह की तय जानकारी सामने नहीं रखी है। सोशल मीडिया से लेकर संसद तक बॅालीवुड में ड्रग का मामला पूरी तरह से छाया हुआ है।
सांसद रवि किशन के बाद इस मामले को लेकर भाजपा की राज्यसभा सदस्य और पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली ने भी बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कुछ तख्तियां भी दिखाईं।

जिस पर हिंदी और बांग्ला में ड्रग्स के सेवल को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके साथ अनुराग कश्यप पर लगाए गए यौन शोषण के मामले पर भी सांसद रूपा गांगुली ने बॅालीवुड से सवाल पूछा है। फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल खड़ा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











