रूही अफज़ा First Look: डरे हुए हैं राजकुमार राव - जान्हवी कपूर, सुहागरात पर आएगा भूत!
जान्हवी कपूर, राजकुमार राव स्टारर रूही अफज़ा का पहला लुक बाहर आ चुका है। इस तस्वीर में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर काफी डरे हुए नज़र आ रहे हैं और उनके साथ दिखाई दे रहे हैं वरूण शर्मा जो उतने ही डरे हुए हैं। रूही अफज़ा एक हॉरर कॉमेडी है। फिल्म एक ऐसे भूत की कहानी है जो सुहागरात के दिन गाना गाकर दूल्हे को सुला देता है। जिससे कि उनकी दुलहनों को वश में कर सके।
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं हार्दिक मेहता। हार्दिक, राजकुमार राव स्टारर ट्रैप्ड के सह - लेखक थे। फिल्म को दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है और फिल्म 17 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी।

राजकुमार राव, इस साल की शुरूआत, 3 जनवरी को शिमला मिर्च से करने वालेे हैं। 5 साल पुरानी रमेश सिप्पी की ये फिल्म अब जाकर रिलीज़ हो रही है। फिल्म में हेमा मालिनी और राकुल प्रीत सिंह दिखाई देंगे। जान्हवी कपूर की बात करें तो 2020 उनके लिए काफी ज़बरदस्त होने वाला है।
जान्हवी कपूर ने साल की शुरूआत नेटफ्लिक्स की सीरीज़ घोस्ट स्टोरीज़ के साथ कर दी है और अब देखना है कि इस हॉरर कॉमेडी में उनकी जोड़ी क्या कमाल दिखाती है। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की बेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
