..................... रूही के नए पोस्टर्स के साथ हुआ ऐलान Roohi trailer will be release on 12 PM today, Rajkummar rao shared new poster - Hindi Filmibeat

Roohi- रूही के नए पोस्टर्स के साथ हुआ ऐलान, आज इतने बजे रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर?

काफी समय से जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही-अफ्जा को लेकर चर्चा है और इस फिल्म का नाम बदलकर हाल ही में रूही कर दिया गया है। लोगों को इस फिल्म को लेकर काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। आज इस फिल्म से मेकर्स ने नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट का ऐलान किया है जो कि खबरें में चल रही है। दो नए पोस्टर को साझा करते हुए बताया गया है कि फिल्म आज यानि 16 फरवरी को 12 बजे रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।

अभिनेता राजकुमार राव ने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि.. 'ये तो बस मुँहदिखाई है, Trailer आ रहा है 12 बजे।' इसके बाद से उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को मशहूर निर्माता दिनेश विजन बना रहे हैं जबकि इसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं।

roohi, rajkummar rao, trailer, रूही, राजकुमार राव, ट्रेलर

गौरतलब है कि राजकुमार राव और दिनेश विजन इस फिल्म को लेकर पहली बार साथ नहीं आ रहे हैं बल्कि इसके पहले दोनों ने हॉरर- कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में काम किया था।

इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आईं थीं। बात करें रूही की तो ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव इस फिल्म के अलावा बधाई दो को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि स्त्री 2 भी बन सकती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X