इंतजार खत्म, रूही ट्रेलर रिलीज- हंसाने के साथ साथ डराने को तैयार हैं राजकुमार राव, वरुण और जाह्नवी कपूर
हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर और वरुण शर्मा स्टारर यह फिल्म 11 मार्च 2021 को रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और सोशल मीडिया पर इसे पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। तीनों कलाकारों को एक साथ लोग पसंद कर रहे हैं।
दिनेश विजन के बैनर तले इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को थियेटर्स तक खींच लाने में सफल होगी।

हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम पहले 'रूह अफ्ज़ा' रखा गया था.. फिर इसे रूही-अफ्ज़ा किया गया.. और अब फाइनल टाइटल है- रूही। Maddock Films ने ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा- "इस बार मर्द को ज्यादा दर्द होगा.."


Click it and Unblock the Notifications